Friday, February 3, 2017

प्रधानमंत्री आवास योजना

प्रधानमंत्री आवास योजना [PMAY]:

मेरे प्यारे मित्रों ,
अपना एक घर होना हर किसी का सपना होता हैं। आज इस महंगाई के दौर में जमीन और फ्लैट की कीमत इतनी ज्यादा हो गई हैं कि एक आम आदमी मकान लेने की स्थिति में नहीं हैं। 
माननीय प्रधानमंत्री जी ने अपने देश के लोगों की आवास सम्बंधित समस्याओं को समझते हुए एक नई योजना का शुभारम्भ किया हैं जिसका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना हैं। इस योजना को 25 जून 2015 को हरी झंडी दी गई थी। इस योजना के अनुसार 2015 से 2022 तक मकानों का निर्माण किया जायेगा जो बहुत ही सस्ती दर पर दिये जाएंगे। 

योजना की मुख्य बातें 

  • इस योजना का लाभ EWS और LIG श्रेणी के परिवार को ही दिया जायेगा। EWS श्रेणी के परिवार जिनकी वार्षिक आय 3 लाख से ज्यादा  ना हो। LIG श्रेणी के परिवार जिनकी वार्षिक आय 3 लाख से ज्यादा और 6 लाख से कम होनी चाहिये। 
  • आवदेक के परिवार के किसी भी सदस्य के पास भारतवर्ष में कही भी मकान नहीं होना चाहिये। 

 योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना 

  • सबसे पहले आपको इस लिंक पर क्लिक करना होगा  http://pmaymis.gov.in/
  • पेज खुलने के बाद आपको  citizen pplication पर क्लिक करना होगा।

  • यहाँ से "for Slum Dwellers" जो झुग्गी बस्ती में रहते हैं उनके लिये और बाकियों के लिए "Benefits Under Other 3 Components" का ऑप्शन सिलेक्ट करना हैं।
     
  • इसके बाद दिए गए बॉक्स में आवेदक अपना आधार कार्ड नंबर एंटर करने के बाद check पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद दिए गए फॉर्म को भरे और कैप्चा भरकर फॉर्म को save करें। 
  • ऐसा करने के बाद आपको स्क्रीन पर एक एप्लीकेशन नम्बर दिखेगा ये आपको नोट करके रखना हैं इससे आप प्रिंट आउट ले सकते हैं। 

Friday, October 28, 2016

नामुमकिन कुछ भी नहीं (Nothing is impossible)

Nothing is Impossible
एक  समय की बात है, दो दोस्त थे एक का नाम जग्गू और दूसरे का नाम राजू था। इनकी उम्र में लगभग चार वर्ष का अंतर था। राजू की उम्र 8 वर्ष और जग्गू  की उम्र लगभग 12 वर्ष थी। एक बार दोनों खेलतें खेलतें अपने गांव से दूर निकल गये। खेल खेल में ही जग्गू अचानक कुँए में जा गिरा और वो मदद के लिए चिल्लाने लगा लेकिन गांव से दूर उन मासूमो की मदद के लिए कोई नहीं आया। धीरे धीरे काफी समय हो गया लेकिन जग्गू कुँए से निकल नहीं पाया और राजू जग्गू के लिए परेशान रहा। अचानक राजू को वही पर रस्सी पड़ी मिली और उसने उस रस्सी  जग्गू को खींचकर बाहर निकलने का प्रयास किया और वो अपने प्रयास में काफी देर बाद सफल हुआ। 
अब वो दोनों सकुशल अपने गांव लौट आये और उन्होंने अपने पुरे दिन की कहानी सुनाई लेकिन उनकी इस कहानी पर किसी ने यकीन नहीं किया और सभी ने कहा की एक 8 साल का बच्चा एक 12 साल के बच्चे को कैसे कुँए से खींचकर कैसे बाहर निकल सकता है। तभी वहाँ पर बैठे एक बुजुर्ग ने  कहा की ऐसा बिलकुल हो सकता है ये दोनों बच्चे सच कह रहें है। ये राजू बिलकुल ऐसा कर सकता है क्योंकि इसको वहाँ पर कोई ये कहने वाला नहीं था की ये नहीं कर सकता लेकिन यदि ये यहां गांव में होता तो आप लोग इसका मनोबल गिरा देते और राजू ये कार्य नहीं कर पता। 
यह सही है दोस्तों जब भी हम कोई नया काम करतें हैं तो हमसे कहा जाता है की यह तो बहुत कठिन काम है, तुम ये नहीं कर सकतें, ऐसा हो ही नहीं सकता और असफल लोगो के उदहारण सुनने को मिलतें हैं जिससे हमारे अंदर नेगेटिव ऊर्जा आती है और हमारे मन में भी ये ख्याल आने लगता है की हम यह काम कर पायेंगे या नहीं।
इसलिए दोस्तों मैं आपसे निवेदन करता हूँ कि यदि  कोई नया  और अच्छा कार्य कर रहा है तो उसे यदि आप सहयोग नहीं कर सकते तो कम से कम उसका मनोबल न गिराए और उसे अच्छा कार्य करने के लिए प्ररित करें।
इस कहानी को पूरा पड़ने के लिए आपका धन्यवाद, यदि आपको ये पोस्ट पसन्द आये तो इस कहानी को अपने Facebook Page पर और Whatsapp पर शेयर करें और मेरी नई पोस्ट के लिए मुझे फॉलो करें।
यदि आपके पास भी कोई कहानी है जो आप इस ब्लॉग पर प्रकाशित करना चाहते है तो आप हमें अपनी कहानी हमारी mail_id ravingarg.nextech@gmail.com पर भेज सकते हैं यदि आपकी कहानी प्रकाशित होने योग्य समझी जाएगी तो उसे आपके नाम और mail_id के साथ प्रकाशित कर दिया जाएगा। 

Friday, October 14, 2016

फ्री स्मार्ट फ़ोन योजना

नमस्कार  मित्रों ,
ज्ञान गंगा ब्लॉग में आपका स्वागत हैं। 
दोस्तों इस ब्लॉग में मैं आपको कम्प्यूटर, आई टी , जनरल नॉलेज , सरकारी योजना की सही-सही जानकारी देने का पूर्ण प्रयास करुंगा।  
इस की शुरुआत में मैं आपको यूपी के मुख्य मंत्री श्री अखिलेश यादव जी द्वारा शुरू की गई स्मार्ट फ़ोन योजना के विषय में जानकारी देने का प्रयास करूँगा। 

इस योजना की मुख्य बातें निम्नलिखित हैं। 

  •  आवेदक/लाभार्थी उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए ।
  •  आवेदक की आयु 1 जनवरी 2017 को 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए ।
  •  आवेदक की वार्षिक पारिवारिक आय 6 लाख रुपये से कम होनी चाहिए ।
  •  आवेदक कम से कम हाईस्कूल या समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए ।
  •  आवेदक अथवा उसके अभिभावक श्रेणी – 1 अथवा श्रेणी – 2 के शासकीय अधिकारी न हों ।
  •  निःशुल्क स्मार्टफोन को प्राप्त करने हेतु samajwadisp.in वेबसाइट पर आॅन लाइन पंजीकरण /आवेदन करना होगा ।
  • यदि आपको यह पोस्ट पसंद आये तो इस पोस्ट को फेसबुक पर शेयर करें और नई पोस्ट के लिए मुझे फॉलो करें।