Wednesday, September 13, 2017

लेखा के स्वर्ण नियम
(Golden Rule of Accountancy in Hindi )
हर लेन - देन दो खातों को प्रभावित करता है. इसीलिए इसे दोहरी प्रविष्टि प्रणाली बहीखाता कहा जाता है. 

लेखा के स्वर्ण नियम (Golden Rule of Accountancy)

पर्सनल A/C
रियल A/C
नॉमिनल A/C
डेबिट - प्राप्तकर्ता (पाने वाले) को
(Debit The Receiver)
डेबिट  - जो आता है
Debit What Comes In
डेबिट - खर्च और हानि
Debit  All Expenses And Losses
क्रेडिट- दाता ( देने वाले) को
Credit The Giver
क्रेडिट - जो जाता है
Credit What Goes Out
क्रेडिट - मुनाफा और लाभ
Credit All Income And Gains

उदाहरण के लिए मान लीजिये 

अप्रैल 1 . 
शिवम 50,000  रुपये से  व्यापर प्रारंभ करता है. 

Capital A/C  - Personal A/C के अंतर्गत आता है. कैपिटल अकाउंट मालिक का अकाउंट होता है. )
Cash A/C - Real A/C  
के अंतर्गत आता है.

पर्सनल A/C
रियल A/C
नॉमिनल A/C
डेबिट - प्राप्तकर्ता (पाने वाले) को
Cash
क्रेडिट- दाता ( देने वाले) को
Capital


इसलिए,

     Capital A/C - Cr.----------------------50,000
Cash A/C -   Dr.----------- 50,000

अप्रैल 2 .
10,000 रुपये बैंक में जमा करता है.

Bank A/C  - Personal A/C के अंतर्गत आता है.
Cash  A/C - Real A/C के अंतर्गत आता है.

पर्सनल A/C
रियल A/C
नॉमिनल A/C
डेबिट - प्राप्तकर्ता (पाने वाले) को
Bank
क्रेडिट- दाता ( देने वाले) को
Cash



Bank A/C -   Dr.----------- 10,000

       Cash A/C-  Cr.---------------------- 10,000

अप्रैल 3 .
20,000 रुपये का सामान खरीदता है.
Purchase A/C  - Real A/C 
के अंतर्गत आता है.
Cash  A/C - Real A/C 
के अंतर्गत आता है.
पर्सनल A/C
रियल A/C
नॉमिनल A/C
डेबिट  - जो आता है
Purchase
क्रेडिट - जो जाता है
Cash


इसलिए,
Purchase A/C -   Dr.----------- 20,000
       Cash A/C -                Cr------------------20,000


अप्रैल 4.
1,500 रुपये का सामान बेचता है.

Cash A/C  - Real A/C के अंतर्गत आता है.
Sales  A/C - Real A/C के अंतर्गत आता है.

पर्सनल A/C
रियल A/C
नॉमिनल A/C
डेबिट  - जो आता है
Cash
क्रेडिट - जो जाता है
Sales


इसलिए,
Cash A/C -   Dr.----------- 1,500
 Sales A/C - Cr.---------------------- 1,500

अप्रैल 4.
1,000  रुपये मकान मालिक को किराया देता है.
Cash A/C  - Real A/C के अंतर्गत आता है.
Rent  A/C - Nominal A/C के अंतर्गत आता है.

पर्सनल A/C
रियल A/C
नॉमिनल A/C
डेबिट - खर्च और हानि
Rent
क्रेडिट - जो जाता है
Cash


इसलिए,
Rent A/C -   Dr.----------- 1,000
 Cash A/C - Cr.---------------------- 1,000

मार्च  10 .
50 रुपये बैंक ब्याज मिलता है. 

Cash A/C  - Real A/C के अंतर्गत आता है.
Rent  A/C - Nominal A/C के अंतर्गत आता है.

पर्सनल A/C
रियल A/C
नॉमिनल A/C
डेबिट  - जो आता है
Cash
क्रेडिट - मुनाफा और लाभ
Interest


इसलिए,
 Cash A/C - Dr.---------------------- 50
Interest A/C -   Cr.----------- 50

Friday, February 3, 2017

प्रधानमंत्री आवास योजना

प्रधानमंत्री आवास योजना [PMAY]:

मेरे प्यारे मित्रों ,
अपना एक घर होना हर किसी का सपना होता हैं। आज इस महंगाई के दौर में जमीन और फ्लैट की कीमत इतनी ज्यादा हो गई हैं कि एक आम आदमी मकान लेने की स्थिति में नहीं हैं। 
माननीय प्रधानमंत्री जी ने अपने देश के लोगों की आवास सम्बंधित समस्याओं को समझते हुए एक नई योजना का शुभारम्भ किया हैं जिसका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना हैं। इस योजना को 25 जून 2015 को हरी झंडी दी गई थी। इस योजना के अनुसार 2015 से 2022 तक मकानों का निर्माण किया जायेगा जो बहुत ही सस्ती दर पर दिये जाएंगे। 

योजना की मुख्य बातें 

  • इस योजना का लाभ EWS और LIG श्रेणी के परिवार को ही दिया जायेगा। EWS श्रेणी के परिवार जिनकी वार्षिक आय 3 लाख से ज्यादा  ना हो। LIG श्रेणी के परिवार जिनकी वार्षिक आय 3 लाख से ज्यादा और 6 लाख से कम होनी चाहिये। 
  • आवदेक के परिवार के किसी भी सदस्य के पास भारतवर्ष में कही भी मकान नहीं होना चाहिये। 

 योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना 

  • सबसे पहले आपको इस लिंक पर क्लिक करना होगा  http://pmaymis.gov.in/
  • पेज खुलने के बाद आपको  citizen pplication पर क्लिक करना होगा।

  • यहाँ से "for Slum Dwellers" जो झुग्गी बस्ती में रहते हैं उनके लिये और बाकियों के लिए "Benefits Under Other 3 Components" का ऑप्शन सिलेक्ट करना हैं।
     
  • इसके बाद दिए गए बॉक्स में आवेदक अपना आधार कार्ड नंबर एंटर करने के बाद check पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद दिए गए फॉर्म को भरे और कैप्चा भरकर फॉर्म को save करें। 
  • ऐसा करने के बाद आपको स्क्रीन पर एक एप्लीकेशन नम्बर दिखेगा ये आपको नोट करके रखना हैं इससे आप प्रिंट आउट ले सकते हैं।